अब नोएडा एक्सटेंशन के निवेशक लगाएंगे कोर्ट में अर्जी

संस्था के अध्यक्ष आर. पी. त्यागी, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव जी. एल. सागर समेत आधा दर्जन सदस्यों की कोर कमिटी ने फ्लैट बुक कराने वालों के साथ रणनीति बनाई। उल्लेखनीय है कि शाहबेरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अधिग्रहण को अवैध बताते हुए जमीन किसानों को लौटाने का आदेश दिया है जिसके चलते 6500 फ्लैट बुक कराने वाले प्रभावित हुए हैं। नोएडा एक्सटेंशन में 1 लाख फ्लैट लोगों ने बुक कराए हैं। आपको बता दें कि शाहबेरी के किसानों के पक्ष में निर्णय आने के बाद यहां के अन्य गांवों के किसान भी हाईकोर्ट पहुंचे हैं जिसपर 21 जुलाई को सुनवाई होनी है।












Click it and Unblock the Notifications