औद्योगिक जमीन आवंटन में घिरे नीतीश कुमार

लोक जनशक्ति पार्टी के राम विलास पासवान इस घोटाले के मामले की जांच के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में सबसे ज्यादा घोटाले हो रहे हैं। जो जमीन बिहार में उद्योग लगाने के लिए आवंटित होनी चाहिए थी उसे मंत्रियों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस घोटाले की सीबीआई जांच की भी मांग करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद विधान सभा की कार्रवाई स्थगित करने का फैसला किया। विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास का शासन करने का दावा करने वाले नीतीश कुमार की पोल अब खुल गई है। इसके लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications