ईरान ने भारत को दी तेल सप्लाई काटने की धमकी

ईरान की अर्द्धसरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के गवर्नर मोहम्मद बहमानी के हवाले से बताया कि भारत पर 500 करोड़ डालर की राशि बकाया है, जो तेल की कीमत के रूप में ईरान को देनी है। ईरान को तेल की कीमत का भुगतान जर्मनी के सेंट्रल बैंक के माध्यम से होता है। वहीं ईरान सरकार ने कहा है कि भारत ने पिछले कुछ महीनों से पेमेंट नहीं किया है, लिहाजा मजबूरन सप्लाई रोकनी पड़ेगी।
हम आपको बता दें कि भारत 120 लाख बैरल कच्चा तेल हर महीने खरीदता है, जो ईरान से निकलने वाले तेल का 12 प्रतिशत है। ईरान विश्व में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर है। नंबर एक पर साउदी अरब है।












Click it and Unblock the Notifications