हरियाणा में स्थापित हुए विधवा एवं निराश्रित गृह

इन गृहों में विधवाओं को उनके आश्रितों सहित प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इन गृहों में ऐसी महिलाओं को प्रवेश दिया जायेगा, जिनके पति क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से पीडि़त हैं। श्रीमती कटारिया ने आगे बताया कि उक्त श्रेणियों की महिलाओं को इन गृहों में आवास,बिजली,पानी, शिक्षण-प्रशिक्षण जैसी सुविधायें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेंगी। यहीं नहीं इन गृहों में प्रवेश लेने वाली महिलाओं को 600 रूपये की राशि नकद तथा 150 रूपये कपड़ा भत्ता के रूप में प्रतिमाह प्रति सदस्य भी प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन घरों में उन विधवाओं को उनके आश्रितों सहित प्रवेश दिया जाता है जो युवा है तथा जिनके परिवार एवं रिश्तेदारी में कोई कमाने वाला या मदद करने की स्थिति में न हो। इन गृहों में प्रवेश लेने के लिये महिला आश्रम रोहतक, करनाल एवं कस्तूरबा सेवा सदन फरीदाबाद से संपर्क किया जा सकता है।
;











Click it and Unblock the Notifications