दिल्ली: रिश्तेदारों ने ही किया बच्चे का अपहरण

आजादपुर निवासी धरमवीर ने 11 जुलाई को अपने छह साल के बेटे को अगवा होने की शिकायत की। अगले दिन उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर उससे बीस लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा है। जांच में पुलिस को पता चला कि धरमवीर का एक रिश्तेदार डालचंद आजादपुर से गायब है। सर्विंलांस से पता चला कि फिरौती के लिए फोन इटावा से आ रहा है। पुलिस ने चकवा गांव स्थित एक घर में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया।












Click it and Unblock the Notifications