संसद नोट कांड में सीबीआई कर सकती है अमर सिंह से पूछताछ

CBI may Interrogate Amar Singh in note for vote case
दिल्‍ली। अमर सिंह के करीबी संजीव सक्‍सेना के तीस हजारी कोर्ट में दिए बयानों के आधार पर सीबीआई अमर सिंह से संसद नोट कांड में पूछताछ कर सकती है। दिल्‍ली क्राइम ब्रांच ने बताया है कि अमर सिंह के कहने पर ही संजीव सक्‍सेना 2008 में हुए विश्‍वास मत के दौरान बीजेपी सांसदों को करोड़ों रुपए देने गया थ्‍ज्ञा। इस काम में अमर सिंह का ड्राइवर भी उसके साथ था। संजीव सक्‍सेना ने खुद को अमर सिंह का सेक्रेटरी बताया था।

नोट के बदले वोट कांड में कुछ दिन पहले कोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस को तगड़ी फटकार लगाई थी। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने लगभग तीन साल तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। संजीव सक्‍सेना की गिरफ्तारी के बाद दिल्‍ली पुलिस ने यह भी दावा किया है कि सांसद नोट कांड में हुई फंडिग के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। अभी पुलिस इस मामले में संजीव सक्‍सेना का फोन खंगाल रही है ताकि और जानकारियां जुटा सकें। संजीव सक्‍सेना को कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

2008 में हुए संसद नोट कांड में बीजेपी के 3 सांसदों ने संसद में सरेआम नोट लहराए थे। इनमें अशोक अरगल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा का नाम शामिल है। संसद को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। 3 साल पूरे होने के बाद भी पुलिस यह नहीं पता लगा पाई थी कि सांसदों के पास यह पैसा कहां से आया। अब संजीव सक्‍सेना की गिरफ्तरी के साथ्‍ा ही दिल्‍ली पुलिस ने यह दावा किया है कि नोट के बदले वोट मामले में जल्‍द ही अमर सिंह और कांग्रेस के कुछ अन्‍य नेताओं से पूछताछ हो सकती है।

अमर सिंह ने इससे पहले गिरफ्तार किए गए संजीव सक्‍सेना से किसी तरह का कोई संबंध होने से मना किया था। इसके उलट संजीव सक्‍सेना खुद को उनका सचिव बता रहा था। उसने यह भी कहा था कि वह बीजेपी के सांसदों को पैसा अमर सिंह के कहने पर देने गए थे। इस काम के लिए जिस कार का इसतेमाल किया गया था वह अमर सिंह की निजी कार थी। इस काम में उनके साथ उनका ड्राइवर भी मौजूद था। संजीव सक्‍सेना के इस बयान के बाद अमर सिंह जरूर इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जल्‍द ही सीबीआई उनसे पूछताछ करके इस मामले में उनकी भूमिका के बारे में खुलासा कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+