फैजी तो मर गया मगर गांव वालों को दे गया दहशत भरी जिंदगी

उल्लेखनीय है कि फैजी के गांव वालों का मानना है कि कहीं पूछताछ के लिए जांच टीम यहां भी न पहुंच जाये। फैज अहमदाबाद बम विस्फोट कांड में मुम्बई की जेल में बंद अफजल उस्मानी का भाई था। उसका पूरा परिवार मुबई में ही रहता है। बताते हैं कि अहमदाबाद धमाकों में अफजल द्वारा चोरी किये गये लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। चोरी के कुछ वाहन को मधुबन पुलिस ने भी बरामद किया था। सूत्रों का कहना है मुम्बई में हाल में ही तीन स्थानों पर हुए सीरियल ब्लास्ट की जांच कर रही एटीएस एक बार फिर अपनी जांच की दिशा को अफजल उस्मानी की तरफ केंद्रित करते हुए उसके परिवारीजन का इतिहास खंगालने में जुटी है।
इसी क्रम में फैज से पूछताछ की जा रही थी। फिलहाल उसके कुछ पट्टीदार यहां रहते हैं, लेकिन दहशत के चलते वे इस बारे में जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं। उल्लेखनीय है किफैज के पिता अब्दुल मुतल्लिक शुरू से मुंबई रहकर बेकरी का कारोबार करते थे। फैज व उसके दोनों अन्य भाई भी बारी-बारी से वहीं चले गये। अफजल उस्मानी वहां लग्जरी गाडि़यों की चोरी करने लगा।
चोरी की गाडि़यों को बेचने के चक्कर में वह मुंबई में ही आतंकवादी संगठनों के संपर्क में आया। अफजल ने गुजरात के अहमदाबाद व मुंबई में हुए पूर्व के विस्फोटों में बम प्लांट करने में गाडि़यां उपलब्ध करायी थी। फैज का एक भाई फैजल उस्मानी वर्तमान में सऊदी अरब में है। गांव के लोगों को फैज के आतंकी होने का विश्वास ही नहीं है।
;











Click it and Unblock the Notifications