रिपोर्ट दर्ज, एसपी नीलाभ करेंगे डा. सचान मामले की जांच

Dr. YS Sachan
लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद डा. सचान मामले की जांच के लिए टीम तय कर दी गयी। जांच का जिम्मा सीबीआई के एसपी नीलाभ को सौंपी गयी है। ज्ञात हो कि परिवार कल्याण विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. योगेन्द्र सिंह सचान की गत 22 जून को जेल में हत्या कर दी गयी थी। हाई प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई से कराने के मामले में हाई कोर्ट ने आदेश दिया है।

उच्च न्यायालय के आदेश के उपरान्त डिप्टी सीएमओ डा. वाईएस सचान की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष टीम की कमान देहरादून में सीबीआई के एसपी नीलाभ को सौंपी गयी है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मामले पर सीबीआई के निदेशक नजर रखें इस आदेश के मददेनजर जांच की निगरानी सीबीआई के संयुक्त निदेशक जावीद अहमद बतौर विशेष अधिकारी करेंगे।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई से जांच पड़ताल तेज कर दी है इसके तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही सीबीआई ने छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद जावीद अहमद ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच की दिशा तय की।

ज्ञात हो कि अदालत ने जांच की समय सीमा तीन माह तय की है। सीबीआई ने दिवंगत सचान की पत्नी मालती सचान की ओर से पिछली 26 जून को गोइसाईंगंज थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी का भी संज्ञान ले लिया है। श्रीमती सचान की प्राथमिकी हत्या और हत्या के आपराधिक षडय़ंत्र के तहत दर्ज की गयी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में न्यायमूर्ति प्रदीपकांत और न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी की खंडपीठ ने अपने आदेश में हत्या की जांच तुरन्त शुरू करने का आदेश दिया था।

डा. सचान की जेल में पिछले 22 जून को हुई रहस्यमय मौत को राज्य सरकार और पुलिस ने आत्महत्या बताया था। राज्य सरकार ने मामले की जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपी थी जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश उपाध्याय ने अपनी रिपोर्ट देते हुए इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+