मुलायम ने दिखाया सपा सरकार का सपना

लखनऊ। प्रदेश की वर्तमान मायावती सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है, इससे यह तय है कि अगली सरकार सपा की ही बनेगी। यह सपना सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाया।

पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को स बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की सारी मर्यादायें नष्ट की जा रही हैं और जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश में अपहरण, बलात्कार एवं हत्याएं रोकने में यह सरकार विफल साबित हुई है। सरकार विरोधी हवा इस बात का संकेत देने लगी है कि अगली सरकार सपा की बनेगी।

कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जि मेदारी है कि सपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करें। पार्टी में बढ़ रहे आपसी मन-मुटाव को दूर करने की उन्होंने एक बार फिर कोशिश की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि पार्टी परिवार की तरह चलती है और सभी लोग मिलकर विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने का रास्ता बनायें। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जी-जान से जुट जायें, कोई कोर-कसर बाकी न रहे। मुलायम का दावा है कि अगली सरकार सपा की ही बनेगी और वह पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयेगी।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़कर नजीबाबाद, सम्भल और बिजनौर के सैकडों मुस्लिम नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के भी तमाम छात्र नेता सपा में शमिल हुए। पार्टी अध्यक्ष ने शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उम्मीद है कि सभी के साथ होने से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+