यूपी में कांग्रेस ने दिग्गजों का सौंपी चुनावी कमान
लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रैलियों व बैठकों का दौर पार्टी में शुरू हो गया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न की है लेकिन पार्टी ने जिस प्रकार दिग्गजों को चुनावी कमान सौंपी है उससे यह पता चलता है कि पार्टी प्रदेश में फिर से पुराने रंग में लौटना चाहती है। पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन महत्वपूर्ण समितियों की भी घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत पार्टी ने समितियां बनाई गयी हैं। उन्होंने कहा कि अभियान समिति का अध्यक्ष केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को बनाया गया है।
केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणापत्र समिति और सांसद राज बब्बर को मीडिया अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाक्टर रीता बहुगुणा जोशी इन समितियों की संयोजक और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी सह-संयोजक होंगे। समितियों में 15-15 सदस्य होंगे, जिनके नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
समिति की घोषणा के साथ यह तय हो गया कि कौन-कौने से लोग यूपी की राजनीति के लिए कांग्रेस द्वारा चुने गए हैं। कहा जा रहा है कि श्री प्रकाश जायसवाल उत्तर प्रदेश के हालातों से पहले से ही परिचित हैं जिस कारण वह यहां की राजनीति में रहकर विपक्षियों को सही जवाब दे सकेंगे।
वहीं मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए सलमान खुर्शीद को प्रदेश में भेजा गया है। कहा जा रहा है कि सलमान खुर्शीद के होने से मुस्लिम मतदाता पार्टी की ओर आकृषित होंगे। इसन सारी बातों के साथ रीता बहुगुणा जोशी तो प्रमुख भूमिका में रहेंगी ही। पढ़ें उत्तर प्रदेश की खबरें।












Click it and Unblock the Notifications