इंदौर : दिग्विजय सिंह और भाजयुमों के बीच मार-पीट
इंदौर। एक बार फिर से दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर हैं। अभी तक केवल वाक यु्द्ध करने वाले दिग्गी राजा ने तो अब हाथ -पैर चलाना शुरू कर दिया है। खबर आ रही है कि इंदौर के एक उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे दिग्गी राजा ने सावन के मौके पर महाकाल का दर्शन किया। जब महाकाल की पूजा-अर्चना करके वो लौट रहे थे । तो वहां रास्ते में कुछ भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने दिग्गी राजा के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाये।
बस फिर क्या था दिग्गी राजा ने अपना आपा खो दिया और कार से उतर गये और भाजयुमों के कार्यकर्ताओं से जाकर भिड़ गये और हाथापाई करना शुरू कर दिया । दिग्विजय का साथ देने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आये और भाजपा के कार्यकर्ताओं से जाकर भिड़ गये। इस चक्कर में तीन चार लोगों के घायल होने की खबर हैं सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने कल देश में हो रहे आतंकी हमलों के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद भाजपा ने गुस्सा होकर कहा था कि दिग्विजय सिंह के अंदर आतंकी लादेन की आत्मा समा गयी हैं। इसलिए उनका इलाज करवाना बहुत जरूरी है।
;












Click it and Unblock the Notifications