मुंबई के बाद अब भाखड़ा नांगल बांध पर आतंकी हमले का साया

इसके बाद भारत में खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने चेतावनी जारी की है। चेतावनी में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकी भाखड़ा बांध और आसपास के इलाकों पर नजर रखे हुए हैं। इस बांध को निशाना बनाने के लिए लश्कर अपने आतंकियों को खास तौर से तैयार कर रहा है। इसके मद्देनजर भाखड़ा बांध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ पर दिखाए गये एक वीडियों के मुताबिक जमात-उद-दाव का नेता संगठन के आतंकियों को यह बता रहा है कि उनका निशाना भांखड़ा नांगल बांध है। आपको बताते चलें कि आतंकी अगर भाखड़ा नांगल बांध को निशाना बनाते हैं और भाखड़ा नांगल बांध तबाह हो जाता है तो भारत में बड़ी तबाही हो सकती है।
जानकारों की मानें तो 1500 गांव में जलमग्न हो जायेंगे और आने वाले कई सालों तक इन गांवों में खेती नहीं हो सकेगी। मालूम हो कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस बांध को देश का नया मंदिर बताया था। यह बांध सतलुज नदी पर बना है। यह बांध दो बांधों भाखड़ा और नांगल बांधों से मिलकर बना है। भाखड़ा बांध नांगल बांध से 13 किमी ऊपर बना है।












Click it and Unblock the Notifications