सोनिया व राहुल देश से माफी मांगे: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने यह बयान सोनिया और राहुल के इशारे पर दिया है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुंबई में हुए बम धमाकों के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच की जा रही है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि इन हमलों में संघ का हाथ तो नहीं है। जिसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी का भी हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने मंत्रियों से इस तरह की बयानबाजी कराती हैं। शहनवाज हुसैन ने कहा कि मुंबई में हुए बम धमाकें के बाद लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जगह कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है। सरकार को मुंबई में हुए बम धमाकों में अपनी नाकामी नहीं दिखाई दे रही है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह की ओछी बयानबाजी की जा रही है।
जनता और मीडिया का ध्यान मुंबई बम धमाकों से हटाने के लिए पार्टी इस तरह की बयान बाजी कर रही है। इससे पहले मुंबई बम धमाकों के बाद राहुल गांधी ने एक विवादास्पद बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में होने वाले हर हमले को रोका नहीं जा सकता। उनके इस बयान का भी बचाव करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा है।
;











Click it and Unblock the Notifications