दिग्विजय सिंह में आतंकी ओसामा की आत्मा घुसी: बीजेपी

दिग्जवजय सिंह पर हमला बोलते हुए नकवी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का दिमाग पूरी तरह खराब हो चुका है। कांग्रेस पार्टी को उनके दिमाग का इलाज कराना चाहिए। उन्होंने यह भी सलाह दे डाली कि हो सके तो कांग्रेस को दिग्विजय सिंह को राजनीति से दूर रखना चाहिए। दिग्विजय सिहं क्या बोल रहे हैं क्या नहीं, इसका उन्हें खुद अंदाजा नहीं रहता है। उनके दिमाग पर शायद बढ़ती हुई उम्र हावी हो गई है।
मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद से ही राजनैतिक बयानबाजी जारी है। बम धमाकों के बाद गृहमंत्री पी चिदंबरम और राहुल गांधी ने ओछी बयानबाजी करते हुए कहा था कि देश पर होने वाले हर हमले को रोका नहीं जा सकता। यहां तक कि राहुल गांधी ने भारत की तुलना अफगानिस्तान और इराक से कर डाली थी जहां आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं। वहीं चिदंबरम ने कहा था कि देश पर पिछले 31 महीनों से कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है। जिससे साफ होता है कि हम आतंकी हमलों को रोकने में कामयाब रहे हैं।
बीजेपी ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जो भी बयान देते हैं हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उनके बयानों में उनकी अपनी भूमिका नहीं होती है। वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर ही विवादास्पद बयानबाजी करते हैं। उन्हें आतंकी ओसामा बिन लादेन से काफी लगाव था। इसीलिए उन्होंने ओसामा को ओसामा जी कहकर पुकारा था। इस सम्मान से खुश होकर शायद ओसामा की आत्मा दिग्विजय सिंह में घुस गई है।












Click it and Unblock the Notifications