मुंबई ब्लास्ट: रात तक एटीएस करेगी आतंकियों के स्केच जारी

मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए कई राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि एटीएस की टीम इस समय यूपी, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्र पुलिस और मध्य प्रदेश की पुलिस की मदद से जांच कर रही है। राकेश मारिया ने कहा कि मुंबई में हुए बम धमाकों में मेंटल के डिब्बों में बम रखे गए थे और ये काफी हाई इंटेंसिटी के बम थे। उन्होंने यह भी कहा कि धमाकें के लिए टाइमर बम का प्रयोग किया गया था।
एटीएस पिछले 2 दिनों से संदिग्धों का स्केच जारी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थी। इसके बाद जहां पर विस्फोट हुए थे वहां के स्थानीय लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में एक स्कूटर में बम रखने की खबर मिली थी। इस पर उन्होंने कहा कि उस स्कूटर से कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में एटीएस को कई अहम सुराग मिल चुके हैं और देर रात तक आतंकियों के स्केच जारी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications