बिहार से आता है उत्तर प्रदेश में असहला

एसटीएफ के अनुसार यह सूचनाएं मिल रही थीं कि गोरखपुर एवं आस-पास के जिलों में जो अवैध असलहे आ रहे हैं वह बिहार से आते हैं। एसटीफ लम्बे समय से इस ताड़ में थी कि वह अवैध असहलों के इस कारोबार को किसी प्रकार बंद करा सके। एसटीएफ का सूचना मिली कि गोरखपुर निवासी आशीष जायसवाल इस काम में लिप्त है।
एसटीएफ ने आशीष को पकडऩे के लिए सूचना तंत्र मजबूत कर उसकी निगरानी करनी शुरू कर दी। पता चला कि आशीष गोरखपुर के कैन्ट क्षेत्र में छात्रसंघ कार्यालय के निकट एक युवाओं को असलहों की डिलेवरी देने आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने कैन्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्तौल तीन मैग्जीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसटीएफ सिपाहियों ने जब आशीष से कड़ाई से पूछताछ तो कई हकीकतों पर से पर्दा उठा दिया।
उसने बताया कि वह दो ढाई वर्षों से यह काम कर रहा है। उसने बताया कि मऊ के घोसी निवासी शमशाद व रईस 15 हजार रपये में पिस्तौल देते थे और वह इनको 18 से 20 हजार रपये में बेचता है। आशीष ने यह भी बताया कि शमशाद और रईस को यह असलहे बिहार से मिलते हैं। पुलिस फिलहाल शमशाद व रईस की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications