जब तक यूपी-बिहार के लोग आते रहेंगे मुंबई में धमाके होते रहेंगे: राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि बाहरी लोग सभी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं चाहे वह बलात्कार हो या फिर हत्या। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। ठाकरे ने कहा है कि इस बात की निगरानी नहीं की जाती कि रोज कितने लोग मुंबई आते हैं। वो कौन है, कहां से आये हैं और कहां जाते है तथा उनका मुंबई आने का मकसद क्या है। महाराष्ट्र में आने वाले हर बाहरी आदमी की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आज यह कोई नहीं जानता कि सब्जियां लेकर घूमने वाले लोग अपनी टोकरी में सब्जियां रखे रहते हैं या बम।
ठाकरे ने कहा कि सरकार को बाहर के लोगों को मुफ्त में मकान देने के बजाए पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिये पैसा खर्च करना चाहिए। अस्पतालों को भेंट देने वाले वीआईपी व्यक्तियों की आलोचना करते हुए राज ने कहा क्या वे डॉक्टर हैं? अस्पताल में भीड़ क्यों करते हैं?' ऐसे में हम अपने पाठकों से सिर्फ इस सवाल का जबाब चाहते हैं कि बाल ठाकरे यूपी, बिहार या फिर किसी और राज्य को लोगों पर ऐसी बयानबाजी कर क्या साबित करना चाहते है।
हमे ऐसा लगता है कि अब एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे इस बात को समझ चुके हैं कि अब महाराष्ट्र के लोगों में उनका दबदबा खत्म हो रहा है तो ऐसे में इस तरह के बयान उन्हें फिर से चर्चा में ला सकता है। आपकी क्या राय है हमे बतायें।
;











Click it and Unblock the Notifications