मध्य प्रदेश: जीप नदी में बही, 6 की मौत, 6 लापता

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद से लगभग 125 किमी दूर दुलारिया नदि में यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि किसी को यह नहीं पता कि बोलेरो जीप में कितने लोग सवार थे इसका पता तो नहीं चल सका है मगर नदी से 6 शवों को निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि लोगों का कहना है कि जीप में कुल 12 लोग सवार थे। अगर उनकी मानें तो तीन लोगों का पता अभी तक नहीं चल सका है।
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि बैतूल के पास जामटी गांव के लगभग 12 व्यक्ति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक जीप में सवार होकर खंडवा जिले के डागाजी के दरबार जा रहे थे। नदी पर बने पुल को पार करते समय जीप बाढ़ के पानी में बह गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व भी मध्यप्रदेश में एक एसडीएम की जीप पानी के तेज बहाव में फंस गई थी।












Click it and Unblock the Notifications