कश्मीर: सेना के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढे़र

आपको बताते चलें कि हमेशा से छुप कर भारत पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने इस बार अपनी जान बचाने के लिये एक महिला को ढा़ल बना लिया था। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आधा दर्जन आतंकवादी सेना से मुठभेड़ के दौरान एक घर में घुस गये थे। आतंकवादियों ने घर में मौजूद एक महिला को बंधक बना लिया था।
आतंकवादी जब घर में घुसे तो घर में मौजूद सभी लोग भागने लगे मगर आतंकियों ने एक महिला को बंधक बना लिया था और उसे अपनी ढाल बनाकर घर में कैद हो गये थ। शुक्रवार से सुबह सेना ने घर को चारों ओर से घेर लिया था। आतंकियों को पकड़ने व महिला को बचाने की कोशिशें जारी थी। इसी क्रम मेंगोलाबारी हुई।
हालांकि सेना के जवानों ने पहले कोई गोली बारी नहीं की क्योंकि वह सुनिश्चित करना चाहते थे कि अभियान शुरू होने के पहले इमारत से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। सेना के जवान जब इस बात से आयवस्त हो गये कि घर के अंदर मौजूद सभी लोग बाहर निकल चुके है तो जवानों ने कार्रवाई शुरु की और तीन आतंकियों को मार गिराया। घर के लोगों के मुताबिक मकान में लश्कर-ए-तैयबा के एक आला कमांडर समेत पांच आतंकवादी मौजूद थे।
;











Click it and Unblock the Notifications