यूपी चुनाव: कांग्रेस ने बनाया सदस्यता प्रकोष्ठ

Congress set up membership cell for Assembly polls
लखनऊ। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो गया है। कांग्रेस ने अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए कांग्रेस में बकायदा अलग से प्रकोष्ठ गठित किया है, जो पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी हित में कार्य करने की शपथ दिलायेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पहली बार बने इस तरह के प्रकोष्ठi में एक प्रभारी बनाया गया है जो अन्य दलों से आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायेगा। केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि अन्य दलों से भारी तादाद को देखते हुये पार्टी ने ऐसा निर्णय लिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश की राजनीति की पहला अभियान बताते हुए कहा कि यह पहली बार होगा कि किसी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण कराने के लिये इस प्रकार की व्यवस्था की होगी।

इसे नये बने प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये पदाधिकारियों को पार्टी का सदस्य बनाया। सुश्री जोशी ने बताया कि विभिन्न दलों के 40 नेताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें फतेहपुर के भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेन्द्र सिंह गौतम, कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के नेता अमित कुमार सिंह और अंबेडकर नगर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जयराम विमल मुख्‍य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+