दिल्ली सेक्‍स रैकेट: लुक अफगानी नाम अरीबा

Afgani from Look and name is Areeba
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मेहरौली इलाके से जिस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है उसकी मैनेजर नगमा ने अपना वास्तविक नाम भी बदल लिया था। 27 साल की नगमा के माता पिता मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाले हैं पर वे अब सऊदी अरब में रहते हैं। इसलिए उसका हाव भाव तथा लुक्स अफगानियों की तरह दिखता है। जिसका फायदा नगमा ने उठाया और अपना नाम बदल कर अरीबा रख लिया। वह अंग्रेजी बोलने में माहिर है और अपने बिजनेस में वह इसी का फायदा उठाती है। सूत्रों ने बताया कि वह छह साल पहले दिल्ली आई और सेक्स रैकेट चलाने लगी। दिल्ली के पाश इलाका छतरपुर एनक्लेव में उसके फ्लैट हैं। इनके पास छतरपुर के अलावे पंचशील विहार, कालकाजी में भी पांच फ्लैट हैं।

उसी के नाम से लक्जरी ऑडी कार जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है, के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस कार में पूरी तरह काले शीशे हैं। वर्ष साल 2006 में वह सिविल लाइंस इलाके में देह व्यापार के केस में गिरफ्तार की गई थी। कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हजरत निजामुद्दीन इलाके में भी उसे इसी तरह के केस में गिरफ्तार किया गया था। उस केस में भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़कियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। नगमा ने इन लड़कियों को ग्रेडिंग दी हुई थी। 1 एक्स से लेकर 5 एक्स तक ग्रेड के अलग-अलग रेट तय थे। यह पांच हजार से पचास हजार के बीच में तय होता था। यानी 1 एक्स चाहिए तो आपको पांच हजार रुपये देने होंगे और उसके बाद यह 10 रुपये बढ़ता जाता था। पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट दुबई तक लड़कियां सप्लाई करता है। नगमा नए वर्ष का उत्सव विदेशों में मनाती है। यह गिरोह यमुनापार से समाज के निचले स्तर से भी लड़कियों को अपने रैकेट में शामिल करता था। उनकी ग्रूमिंग कर रईसों के पास भारी रेट पर भेजा जाता था। हालांकि उन्हें कस्टमर के सामने कम बोलने की सलाह दी जाती थी, जिससे कस्टमर को असलियत मालूम न हो सके।

;
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+