सीएमओ हत्‍याकांड: शूटर आनन्द तिवारी को असलहा देने वाला गिरफ्तार

CMO Murder Case: Cops nab man who sold pistols to main shooter
लखनऊ। सीएमओ परिवार कल्याण डा. बीपी सिंह की हत्या में प्रयुक्त असलहा कहां से आया, शूटर आनन्द तिवारी को असलहा देने वाला शक्स कौन था। पुलिस ने इस सवाल का जवाब खोज लिया। राजधानी के व्यस्ततम इलाके निशातगंज पुल के निकट उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने शूटर को असलहा दिया था। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने असलहा बेचने वाले की गिरफ्तारी बड़े ही नाटकीय ढंग से की। लखनऊ डीआईजी डीके ठाकुर के अनुसार महानगर पुलिस ने को देर रात सूचना मिली कि निशातगंज पुल के पास के व्यक्ति खड़ा है जो असलहे का कारोबार करता है। पुलिस ने जब उसको गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मूंगेर की बनी एक 7.65 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस मिले। युवक ने नाम भूपेन्द्र सिंह बताया।

पुलिस ने बस्ती के रहने वाले जब भूपेन्द्र पर कड़ार्ई की तो उसे एक ऐसे प्रश्न का उत्तर मिल गया जिसका उत्तर वह तीन माह से खोज रही थी। पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र ने बताया कि उसने डा. बीपी सिंह की हत्या करने वाले आनन्द तिवारी को उसने दो असहले बेचे थे। एक असलहा करीब 9 माह पहले जबकि दूसरा 4 माह पहले। पूछताछ में पता चला कि वह राजधानी ही नहीं आसपा के जिलों में भी असलहा बेचता रहा है।

भूपेन्द्र सिंह बिहार के मूंगेर से कंन्ट्री मेड असलहा लाकर उनको अपराधियों को सप्लाई करता था। पुलिस भूपेन्द्र के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस पहले ही यह बात कह चुकी है कि अक्टूबर माह में सीएमओ डा. विनोद कुमार आर्य और अप्रैल को ड. बीपी सिंह की हत्या में प्रयुक्त होने वाला असलहा एक ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+