कालका मेल दुर्घटना की जांच शुरू

मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रशांत कुमार कानपुर, फतेहपुर और मालवा स्टेशन पर जाकर दुर्घटना की जानकारी एकत्र करेंगे। सूत्र बताते हैं कि ट्रेन में लगा डाटा बाक्स सुरक्षित है। यह डाटा हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स की तरह होता है जो गाड़ी के इमरजेंसी बे्रेक पर निगरानी रखता है तथा उसके सम्बंध में सभी जानकारियां इस डाटा बाक्स में दर्ज हरती हैं।
मुख्य सरंक्षा आयुक्त इस बाक्स की जांच के साथ लोगों से भी मुलाकात कर स्थिति का जायजा लेंगे। वह उन यात्रियों से भी मुलाकात करेंगे जो उस दिन ट्रेन से सफर कर रहे थे। हावड़ा से दिल्ली होते हुये कालका जा रही कालका मेल के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये थे।
अधिकारी बताते हैं कि प्रथम दृष्टiया यह पता चल रहा हैकि दुर्घटना का कारण आपात ब्रेक लगाया जाना है जबकि सही बात तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक हरीश चन्द्र जोशी ने इस बात से इन्कार किया है कि दुर्घटना आपात ब्रेक लगाने से हुई।
मालवां स्टेशन के पास कालका मेल के क्षतिग्रस्त डिब्बे अभी तक पड़े हुये हैं और उन्हें हटाया नहीं गया है। क्योंकि हो सकता है जांच के दौरान इन डिब्बों से कुछ जानकारी मिल जाए। मालवा स्टेशन के पास लाइन के किनारे डिब्बों से निकाले गये पहिये भी पड़े हुये हैं।












Click it and Unblock the Notifications