प्रधानमंत्री करेंगे सॉलीसिटर जनरल पर फैसला

PM will decide Solicitor General's fate
दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सलमान खुर्शीद ने कानून मंत्री की कुर्सी संभाल ली है। कुर्सी संभालने के बाद नाराज सॉलीसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम के बारे में खुर्शीद ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से विचार-विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 2जी मामले में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ दाखिल याचिका में सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिंग्टन नरीमन को पैरवी के लिए नियुक्त किए जाने से नाराज सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया था। हालांकि अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। बुधवार को कानून मंत्री का पदभार ग्रहण करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि वे खुली सोच से इस मसले पर विचार करेंगे और जल्दी से जल्दी मामले को सुलझाएंगे।

वे प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे और उनके निर्देशानुसार ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने सॉलीसिटर जनरल इस्तीफा विवाद में पहले ही काफी पानी बह चुकने की बात भी कही। एटॉर्नी जनरल व सॉलीसिटर जनरल के बीच तनातनी के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कानून मंत्री ने कहा अगर उनमें आपस में तालमेल की कमी है तो वह दूर होनी चाहिए। अगर तालमेल नहीं बनता तो फिर बदलाव की जरूरत है।

गोपाल सुब्रमण्यम से बातचीत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वे तथ्यों की जानकारी ले रहे हैं और जल्दी ही कोई निर्णय लेंगे। हालांकि उन्होंने सुब्रमण्यम को श्रेष्ठ वकील बताया। खुर्शीद ने कहा कि न्यायिक सुधार के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। लोकपाल विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक, जज जवाबदेही विधेयक व सांप्रदायिक हिंसा निरोध विधेयक उनकी प्राथमिकता सूची में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+