धमाकों पर चिंदबरम की सफाई, खुफिया तंत्र को पाक साफ बताया
मुंबई | धमाकों के बाद उजड़ी मुंबई का हाल जानने के लिए कल देर रात मायनगरी पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिंदबरम ने अब से थोड़ी देर पहले एक प्रेस वार्ता करके कुछ मह्त्वपूर्ण पहलूओं पर प्रकाश डाला । जैसा की हर प्रेस वार्ता में सरकार अपनी नाकामी छुपा जाती है वो ही इस प्रेस वार्ता ने भी हुआ।
चिंदबरम ने मारे गये लोगों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि धमाके बेहद सुनियोजित थे जिसकी जानाकारी पहले से नहीं थी| लेकिन इसे खुफिया तंत्र की नाकामी नहीं माना जा सकता। गृह मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि इन धमाकों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या काफी है लेकिन गृह मंत्री मे बोला है कि सिर्फ 18 लोग मरे हैं और 131 लोग घायल हुए हैं। चिदंबरम ने बताया कि धमाको में अमोनियम नाइट्रेट और टाइमर का इस्तेमाल किया गया है। धमाकों के लिए रिमोट की मदद नहीं ली गई।
गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार शाम 6.45 से 7.00 बीच सिलेसिलेवार तीन धमाकों हुए हैं | इस हमले के लिए आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications