मुंबई बम ब्लास्ट: इंडियन मुजाहिद्दीन के 13 का तिलिस्म
तो आईए कुछ उन आतंकी हमलों पर नजर डालते हैं जो 13 तारीख को अंजाम दिया गया। 13 मई 2008 को जयपुर ब्लास्ट, 13 सितंबर 2008 को दिल्ली धमाके और 13 जुलाई 2011 को मुंबई में विस्फोट इसी तरफ इशारा कर रही है। इस हादसे ने तो सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। खुफिया एजेंसियों के पास इस बात की जानकारी थी कि इंडियन मुजाहिदीन के नए सदस्य दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में फिर से सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली में वर्ष 2008 में बटला हाउस एनकाउंटर के बाद आतिफ अमीन के नेतृत्व वाले आइएम धड़े की शक्ति क्षीण हुई थी।
इंटेलीजेंस ब्यूरो के सूत्रों का कहना है कि उनकी ओर से हाल ही में बम विस्फोट की आशंका के बारे में सूचना सभी राज्यों को दे दी गई थी। एक अधिकारी ने बताया, हमने अलर्ट जारी कर कहा था कि आतंकी देश में कई शहरों को निशाना बना सकते हैं। रिपोर्टो के मुताबिक आतंकियों ने हाल में अपनी बातचीत में कैपिटल की जगह पर सिटीज जैसे शब्दों का प्रयोग प्रारंभ किया है। इस बात की सूचना सभी राज्यों को दे दी गई थी। दिल्ली भी आतंकियों के निशाने पर हो सकती है।
13 के तिलिस्म में जल रहा है भारत
देश में हुए कई बड़े धमाकों के लिये आतंकियों ने महिने के 13 और 26 तारीख को चुना है। 26 भी 13 की पूर्ण योगफल है। बुधवार को मुबई में सिलसिलेवार बम धमके भी 13 तारीख को ही किये गये। तो आईए 13 तारीख को हुए आतंकी हमलों पर एक नजर डालते हैं।
;13 दिसम्बर 2001- देश के संसद पर आतंकी हमला, 12 लोगों की मौत
26 मई 2007- गोवाहटी में बम विस्फोट, 6 लोगों की मौत
13 मई 2008- जयपुर में बम धमाका, 68 लोगों की मौत
26 जुलाई 2008- अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 57 लोगों की मौत
13 सितम्बर 2008- दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाकों में 26 लोगों की मौत
26 नवम्बर 2008- मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत
13 फरवरी 2010- पूणे में हुए बम ब्लास्ट में 17 लोगों की मौत
13 दिसम्बर 2004- असम के विधानसभा के बाहर धमाके में 2 लोगों की मौत













Click it and Unblock the Notifications