मुबंई सीरियल धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश में हाई एलर्ट

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गये हैं कि भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी जाए तथा दूसरे राज्यों से लगी सीमा पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को हिदायत दी गयी है कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों पर जांच उचित प्रकार की जाए।
श्री बृजलाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों व प्रमुख बाजारों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। उन्होने बताया कि अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, इलाहाबाद और आगरा में स्थित धमाके और ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गयी है। प्रमुख बात यह रही कि भारत नेपाल सीमा पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है कि तथा यह भी निर्देश दिए गये हैं कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।












Click it and Unblock the Notifications