ड्रीमलाइनर बोइंग 787 पहुंचा दिल्ली

सूत्रों ने बताया कि नई तकनीक से लैस ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान यात्रियों को कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करेगा। ड्रीमलाइनर बोइंग 787 एक ऐसा विमान है जिसकी खासियत है कि यह एक उड़ान में इसे रीफ्यूलिंग की जरूरत नहीं होती। 250 सीट वाले इस विमान में ज्यादा दृश्यता, खास फिल्ट्रेशन सिस्टम सहित सही दबाव बनाए रखने की झमता है। निर्माता कंपनी का दावा है कि इसके संचालन में 20 प्रतिशत ईंधन व 30 प्रतिशत मेंटनेंस खर्च की भी बचत होगी। अन्य के मुकाबले यह आवाज भी काफी कम करता है।
विश्व स्तरीय ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह, अधिक सुविधा होने के साथ ही यह खासा आरामदायक व पूरी तरह सुरक्षित है। नतीजतन लोग हवाई यात्रा का भरपूर आनंद ले सकेंगे। विमान की सबसे बड़ी खासियत इसकी एक बार में एकमुश्त उड़ान क्षमता 14,800 किमी से 15,750 किमी तक है। यानी इसे एक उड़ान के बीच में रिफ्यूलिंग के लिए कहीं लैंड नहीं करना पड़ेगा। इस विमान की दृश्यता भी ज्यादा है। विमान की खिड़की खास तरीके से बनाई गई है जिससे बोइंग में किसी भी कोने में बैठे लोग बाहर का नजारा देख सकेंगे। विमान में बिजनेस व इकॉनमी दो वर्ग है।
आवश्यकतानुसार इसकी सीट क्षमता 290 तक बढ़ाई जा सकती है। लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले विमान का सीट काफी आरामदायक बनाया गया है। 47 सेंटीमीटर चौड़ी सीट 65 डिग्री तक पीछे तक झुक सकेंगी। इससे पीछे बैठे यात्री को कोई परेशानी नहीं होगी। बोइंग का लगेज बीन भी काफी बड़ा बनाया गया है। इससे यात्रियों का बड़ा लगेज भी आसानी से एडजस्ट हो जाएगा। दो दिन दिल्ली में रहने के बाद विमान 15 जुलाई की शाम मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications