मुंबई ब्लास्ट पर राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है उसका मतलब यह है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में काफी हद तक कामयाब हुए हैं। हमने हमलों की ज्यादातर साजिशों को नाकाम कर दिया है। पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से हम इसमें कामयाब रहे थे कि हमारे देश पर कोई आतंकी हमला न हो। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि अब देश की पुसिल और खुफिया तंत्रों के लिए यह संभव नहीं है कि वे सभी हमलों को नाकाम कर सके। इसके बावजूद भी हम इन हमलों को रोकने में कामयाब रहे हैं।
राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाते हुए भारत के गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भी मुंबई बम हमलों के लिए मुंबई की तंग गलियों और भीड़ को जिम्मेदार ठहराया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में ब्लास्ट हुए हैं वहां गलियां इतनी तंग हैं कि आप 2 कदम भी नहीं चल सकते हैं। इसके अलावा भीड़ होने की वजह से खुफिया तंत्रों को भी काम करने में मुश्किलें होती हैं।
चिदंबरम ने यह भी कहा था कि ऐसा नहीं है कि हम आतंकवाद से निबटने में नाकाम रहे हैं। हमारे देश पर पिछले 31 महीनों से कोई भी आतंकी हमला नहीं हुआ है जो यह साबित करता है कि हम आतंकवाद का डटकर सामना कर रहे हैं। गृह मंत्री और राहुल गांधी की इस तरह की बयानबाजी पर पूरे देश में आलोचना हो रही है वहीं राहुल गांधी की चापलूसी का मौका न चूकने वाले दिग्विजय सिंह इस बयानबाजी पर उन्हें शाबाशी दे रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications