दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर

Delhi put on high alert following Mumbai blasts
दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को आतंकी विस्फोट। तीन धमाके, 21 की मौत और सैकड़ों घायल। पूरा देश दहल उठा। इन धमाकों के बाद दिल्ली सहित 14 बड़े शहरों में तत्काल हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली के सभी पाश इलाकों में गस्ती बढ़ा दी गई है। माल, सिनेमाघर, बस स्टैंड़ और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जाने लगी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस आज भी चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली पुलिस के सूत्र ने बताया कि दिल्ली में विस्फोट के बाद आतंकवाद निरोधी दस्तों को मुस्तैद कर दिया गया है। भीड़ वाले इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, महरौली और सरोजनी नगर औऱ साउथ एक्स जैसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था खासतौर पर मुस्तैद कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने के कहा है। लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने के साथ-साथ सतर्क रहने को भी कहा गया है।

वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस को चौकसी बढ़ाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता ने पुलिस के अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की और हाई अर्लट की रूपरेखा तैयार की। जिसमें तमाम जिला पुलिस उपायुक्तों को रात 11 बजे तक इलाके में जनरल गश्त के लिए कहा गया है। निर्देश में विशेष तौर से मोटरसाइकिल व कार सवारों की चेकिंग करने के कहा गया है।

स्लीपर सेल ने दे दिया था संदेश

मुंबई में आतंकी हमले के लिए भले ही कोई अलर्ट जारी न किया गया हो हो, लेकिन बीते दिनों हुई गिरफ्तारियों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल की सक्रियता का अंदाजा दे दिया था। इन धमाकों से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र एटीएस ने इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकियों की गिरफ्तारी दिखाई थी।

मुंबई में ही 31 मई को महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़े एक शख्स ने सीबीआई को ई-मेल कर देश के कई बड़ शहरों में आतंकी हमलों की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश में सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के 15 लोग पकड़े गए हैं। इसके अलावा बीते दिनों सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के लोग कर्नाटक से भी गिरफ्तार किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+