दिल्‍ली: एक साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी

Delhi: Police arrested murderer after one year
दिल्ली। लिव-इन रिलेशन में रहनेवाली युवती की हत्या करनेवाले जालिम को एक साल बाद पकड़ लिया है। आरोपी धर्मेंद्र ने हरिकेश नगर की सुधा की हत्या कर शव को सीवर में फेक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद नोएडा सेक्टर-आठ से उसे दबोच लिया। आरोपी के मुताबिक दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर सुधा की हत्या की थी।

12 अगस्त को हरिकेश नगर के एक प्राइवेट स्कूल के पास सीवर से सुधा का शव मिला था। जांच से पता चला कि वह पति धर्मेंद्र और छह वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। धर्मेंद्र घटना के बाद से लापता है। सुधा एक एक्पोर्ट गारमेंटस फैक्टरी में काम करती थी जबकि धर्मेंद्र एक कोरियर कंपनी में डाटा ऑपरेटर के रूप में काम करता था। पूरा परिवार नालंदा (बिहार) का रहने वाला था।

पुलिस को नालंदा से पता चला कि बच्चा अपने नाना के पास पहुंच चुका है। धर्मेंद्र अपने गांव पहुंचकर किसी अज्ञात व्यक्ति को बच्चा सौंप कर फरार हो गया था। गांव में पता चला कि सुधा शादीशुदा थी। सुधा की मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। इसी दौरान दोनों में संबंध बने गए। और दोनों दिल्ली आ गए। यहां किराए पर कमरा लेने के बाद दोनों काम करने लगे। कुछ दिन बाद धर्मेंद्र ने सुधा को पड़ोसी युवक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद वह सुधा की हत्या कर शव को सीवर में डालकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+