दिल्‍ली सेक्‍स रैकेट: डेढ़ लाख तक सैलरी पर काम करती थी कॉल गर्ल्‍स

Sex Racket
दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस ने दावा किया है कि बुधवार को उसने राजधानी में चले रहे जिस सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश किया है वह अबतक का सबसे हाई प्रोफाइल और सबसे बड़ा सेक्‍स रैकेट है। दिल्‍ली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सहायता से देह व्‍यापार में लिप्‍त पांच लड़कियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो दलाल भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से ऑडी कार बरामद की है। कॉल गर्ल्स महंगी ऑडी कार में चलती थीं और हाईप्रोफाइल ग्राहकों को फांसती थीं। खास बात ये है कि इस गिरोह ने दक्षिणी दिल्ली के ही महरौली इलाके में चार लक्जरी फ्लैट खरीद रखे थे और पूरा रैकेट वहीं से चलाया जाता था। पकड़े गए दो दलाल कॉलगर्ल्स रैकेट चलाने वाली मशहूर सोनू पंजाबन के चचेरे भाई है। पकड़ी गई लड़कियों में से एक मुंबई की रहने वाली है।

लाखों की सैलरी पर काम करती थी कॉल गर्ल्‍स

दिल्‍ली पुलिस के हत्‍थे चढ़ी हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की सरगना नगमा खान दुबई की रहने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व में गिरफ्तार हुई अबतक की सबसे बड़ी सेक्‍स सरगना सोनू पंजाबन ने अपनी कमान नगमा को सौंप दी थी। पूरे मामले में खास बात यह है कि सोनू के बाद नगम ने जब कमान सौंपा तो उसने इस धंधे को ऑर्गेनाइज्‍ड कर दिया और एक कॉरपोरेट की तरह इसे चलाने लगी। नगमा लड़कियों के बदले ग्राहकों से एक रात के 15 से 50 हजार रुपये तक वसूलती थी।

ग्राहकों द्वारा दिए गये रकम में कॉलगर्ल्‍स का कोई हिस्‍सा नहीं होता था बल्कि नगमा उन्‍हें सैलरी देती थी। आप सुनकर शायद चौक जाएं कि नगमा लड़कियों को उनकी प्रोफाइल के अनुसार 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक सैलरी देती थी। नगमा उन लड़कियों को ज्‍यादा पैसे देती थी जो मुंबई, पूणे, गोवा, और बैंगलोर आकर ग्राहकों को खुश करती थी। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में कई और बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

ग्रेड में बटी थी लड़कियां और कीमत भी

पूछताछ में पुलिस को इस बात का भी पता चला कि नगमा ने कॉलगर्ल्‍स की एक कैटगरी बाट रखी थी। नगमा ने लड़कियों को तीन श्रेणी 1 एक्‍स, 2 एक्‍स और 3 एक्‍स ग्रेड दिया हुआ था। 1 एक्‍स वाली कॉलगर्ल्‍स की कीमत सबसे कम (5 से 10 हजार रुपये) होती थी और वह गरीब परिवार और बैकवर्ड जगहों से संबंध रखती थी। 2 एक्‍स की श्रेणी में उसने मध्‍यमवर्गीय कॉलेज स्‍टूडेंट्स को रखा था जिसकी एक रात की कीमत 15 हजार रुपये थे। नगमा ने 3 एक्‍स श्रेणी में जिन युवतियों को रखा था उनकी कीमत 50 हजार से 75 हजार रुपये थी और मुबई की मॉडल थी।

नगमा उन्‍हें पांच सितारा होटलों और रेव पार्टियों में भी लड़कियों की सप्लाई करती थी। नगमा ने ग्राहकों के लिए बकायदा पैकेज बनाए हुए थे। मसलन एक लाख में एक हफ्ते के लिए छुट्टियों का पैकेज। गिरोह के तार दिल्ली-मुंबई व लखनऊ तक फैले हैं। वह हर दो माह में अपना ठिकाना बदलती थी। वह खुद ऑडी कार से चलती थी। उसके पास ए-4 सीरीज की कई लग्जरी कारें हैं। वह हर बार नया साल विदेशों में मनाने जाती है।

सोनू पंजाबन ने सौंपी थी नगमा को दे‍ह व्‍यापार का कमान

पुलिस के मुताबिक इस सेक्स रैकेट में दिल्ली की कुख्यात सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन के दो चचेरे भाई भी गिरप्तार किए गए हैं। खुद पकड़ी गई लड़कियां भी चिल्ला चिल्ला कर कैमरे पर सोनू पंजाबन का नाम ले रही हैं। तो क्या जेल में बंद सोनू पंजाबन का भी इस सेक्स रैकेट से कुछ लेना देना है या फिर उसके भाई अब सोनू का धंधे को देख रहे हैं।

सूत्रों की माने तो इस रैकेट की सरगना नगमा असल में दिल्ली में सोनू पंजाबन के लिए ही काम कर रही है। मकोका एक्ट जेल में बैठी सोनू पंजाबन ने गिरफ्तारी के बाद नगमा को अपनी कमान सौंपी। जानकारी के मुताबिक सोनू पंजाबन के हाई प्रोफाइल ग्राहकों से सोनू के जरिए नगमा ने संपर्क साधा। सोनू नगमा को सेक्स रैकेट चलाने में अपनी एक्सपर्टीज के जरिए मदद करती है।

मालूम हो कि नगमा से पहले सोनू पंजाबन दिल्ली का सबसे बड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाती थी। इसी आरोप में पुलिस ने उसे मकोका के तहत गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसके जाते ही उसकी जगह नगमा ने ले ली और पुलिस को महीनों तक भनक नहीं लगी। फिलहाल इन लड़कियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्‍ली की बड़ी खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+