24 घंटों बाद भी आतंकी हमलों का सुराग नहीं

जिस तरीके से हमला किया गया है उस लिहाज से इस हमले के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ होने का शक है। हालांकि इस हमले की अभी तक इस आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके अलावा किसी अंडरवर्ल्ड कंपनी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में कोई सुराग लगा है।
इन हमलों के 24 घंटे बीत जाने के बाद इन तीनों इलाकों में वीआईपी मूवमेंट होते रहे हैं। इस वजह से इन इलाकों को बर्डन ऑफ किया गया है। पूरी मार्केट बंद हैं। वहां की आम जनता इन वीआईपी मूवमेंट का विरोध भी कर रही है। इन इलाकों में राहुल गांधी, लाल कृष्ण आडवाणी पहले ही पहुंच चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी आतंकी हमलों में टारगेट किए गए इलाकों का दौरा करने पहुंचेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री पी चिदंबरम कल ही इन जगहों पर पहुंच गए थे। अभी इन आतंकी हमलों को बीते हुए एक दिन का ही समय बीता है। मुंबई ने फिर से स्पीड पकड़ ली है। यहां के ज्यादातर स्कूल खुले रहे। इसके अलावा लोग ऑफिस भी गए और अपने रोजाना के कामकाज भी पूरे किए।
इस बार हुए आतंकी हमले में अभी तक कोई भी सुराग तक नहीं लग पाया है। मुंबई पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के 2 सदस्यों से पूछताछ की थी लेकिन इसमें भी कोई खास सुराग नहीं मिल पाए हैं। पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। यह ब्लास्ट बहुत ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए हैं ऐसे में सीसीटीवी से आतंकियों का पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications