दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्स रैकेट संचालिका सोनू पंजाबन जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद है के साथ पूछताछ और जानकारी के बाद पुलिस ने नगमा गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस गिरोह में सोनू पंजाबन के दो चचेरे भाई भी शामिल हैं जो दलाली का काम करते थे। यह रैकेट एक ग्राहक से 15000 रुपये से 50000 रुपये तक लेता था। पुलिस ने बताया कि नगमा एक हफ्ते के टूर पैकेज पर भी अपने ग्राहकों को भेजा करती थी जिसके लिए वह एक लाख रुपये तक लेती थी। इसके हाई प्रोपाइल होने का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसके पास खुद का आडी कार बरामद हुई है जिसकी कीमत बाजार में 40 लाख रुपये है। सूत्रों ने बताया कि नगमा अपनी मार्केटिंग तक दुबई में करती थी।
मंगलवार की रात महरौली पुलिस ने इनके अड्डे पर छापेमारी की जहां से 5 लड़कियां बरामद हुई। पुलिस ने फौरन इनको गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि इन लड़कियों का नाम नगमा खान, अनिता, सीमा और हिना मलिक बताया जा रहा है। पांचवी लड़की का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। इन लड़कियों में से एक पुलिस वाले की बेटी है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों में दो लड़कियां मुंबई की रहने वाली हैं जिन्हें कॉंट्रेक्ट बेसिस पर दिल्ली लाया गया था। यह लड़कियां काफी हाई प्रोफाइल हैं।
जिन दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम संजय भाटिया और विजय भाटिया बताया जा रहा है।
डीसीपी (दक्षिणी दिल्ली) छाया शर्मा ने बताया कि इन लोगों का ताल्लुक सोनू पंजाबन से हो सकता है। इसी आधार पर पुलिस काम रही है। नगमा के दिल्ली में चार फ्लैट हैं। ये लोग हर दो महीने पर अपना अड्डा बदल देते थे। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी।
उधर, नगमा खान ने कहा कि इस रैकेट से उसका कोई लेना देना नहीं है। उसे सोनू पंजाबन ने साजिशन फंसवाया है।
;












Click it and Unblock the Notifications