इंडियन मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा ने मिल कर दिया धमाके को अंजाम!

जानकारों की मानें तो जिस तरह महज एक 10 मीनट के अंदर तीन धमाके हुए है और जो विस्फोटक मौके से बरामद किया गया है उससे साफ जाहिर है कि धमाकों के पीछे सिर्फ एक संगठन नहीं हो सकता। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अबतक किसी संगठन ने सिलसिलेवार धमकों की जिम्मदारी नहीं ली है मगर वारदात को अंजाम देने के लिये जो मॉडस आपरेंडी है उससे साफ जाहिर होता है कि दो आतंकी संगठनों ने वारदात को अंजाम दिया है।
बताते चलें कि तीन धमाकों में अलग-अलग चीजों का प्रयोग किया गया है। पहले धमाके में कार, दूसरे में स्कूटर तो तीसरे में टीफिन का प्रयोग किया गया है। उल्लेखनीय है कि इंडियन मुजाहिद्दीन अक्सर धमाकों के लिये वाहनों का प्रयोग करता है और लश्कर-ए-तैयबा टीफिन के जरिये धमाके को अंजाम देता है। मालूम हो कि इंडियन मुजाहिद्दीन के हाथ होने की शंका प्रबल है।
;











Click it and Unblock the Notifications