ब्रेकिंग न्‍यूज: सांताक्रूज इलाके मे बम मिला, निष्क्रिय करने की कोशिशें जारी

Mumbai blast update: Bomb Squad Investigates Suspicious Packages At Santa Cruz
मुंबई। अभी-अभी मुंबई एक सनसनीखेज खबर आ रही है। लागातार तीन बम धमाकों से दहल चुकी मुंबई के सांताक्रूज में जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुंबई के सांताक्रूज इलाके में संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक लावारिस बैग मिला है। सूत्रों का कहना है कि बैग में जिंदा बम मिला है और बम स्‍वॉयड मौके पर उसे निष्‍क्रिय करने की कोशिश में लगी है।

आपको बताते चलें कि पुलिस के आला अधि‍कारियों और महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज सिंह चौव्‍हाण ने यह अपील की है कि अफवाहों पर ना जायें और किसी भी संदिग्‍ध वस्‍तु की फौरन सूचना दे। मालूम हो कि आज शाम मायानगरी मुबंई एक बा‍र फिर सीरियल बम धमकों से दहल गई। सिलसिलेवार तीन बम धमाकों में लगभग 20 लोगों की मौत और लगभग 100 से भी अधिक लोगों के घायल हो गये।

सारे बम धमाके 10 मिनट के अंदर ही हुए। गृहमंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि धमाकों के बीच आतंकियों का हाथ है। आतंकियों ने झावेरी बाजार, दादर, ओपेरा हाऊस को इस बार अपना निशाना बनाया है। मुबंई, दिल्‍ली सहित पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+