मुंबई में मूसलाधार बारिश ने फिर खोली बीएमसी की पोल

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम के साढ़े आठ बजे के बीच यहां के कोलाबा केंद्र पर 21.3 मिलीमीटर, सैंटाक्रूज में 47.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बारिश एवं घने बादलों के कारण मुंबई आने वाली व यहां से जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। चेन्नई से मुंबई जाने वाली उड़ान को अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया और वहां पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
जलभराव की बात करें तो सेंटा क्रूज, अंधेरी, ठाणे, वाशी, करजत और कोलाबा के कई इलाकों में जलभराव की शिकायतें आयी हैं। जलभराव के कारण वाशी से सीएसटी जाने वाले हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह भारी संख्या में लोग जाम के कारण देर से अपने ऑफिस पहुंचे। बीएमसी के मुताबिक फिलहाल मकान या पेड़ गिरने की खबरें नहीं हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।
;











Click it and Unblock the Notifications