Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मौत का अस्‍पताल, रूहो का घर है वैवरले हिल्‍स

हर इंसान के दिमाग में इस पृथ्‍वी पर भूतों और आत्‍माओं के वास करने जैसे सवाल उठते रहते है। इस दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो कि गाहे बगाहे इन रूहो और आत्‍माओं से दो चार भी हो जाते हैं और उन्‍हे किसी अलग तरह की अनुभूति भी होती है। लेकिन कभी-कभी इंसान अपने आस-पास की किसी खास जगह के लिए अपने दिमाग में एक बात बैठा लेता है कि उस जगह पर भूत, आत्‍मा या किसी रूह का वास है। हम आपको उसी तरह की कुछ बातें बताएंगे और दुनिया भर के सबसे ज्‍यादा डरावनी जगहों की सैर करांएगे। यह एक सीरीज होगी जिसमें आपको रोजाना आपको एक अलग जगह के बारे में बताया जायेगा।

आईऐ तैयार हो जाईये एक रोमांचकारी सफर के लिए। आज हम आपको संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के एक शहर लुईसविला शहर के एक ऐतिहासिक और मौत के अस्‍पताल वैवरले हिल्‍स की कहानी बताएंगे। यह अस्‍पताल एक ऐसा अस्‍पताल है जिसे लोगों के इलाज के लिए शुरू किया गया और जो कि लोगों की मौत की वजह बन गया और आज अस्‍पताल के भवन में आप आसानी से उन मौतों
को महसूस कर सकते है।

वैवरले हिल्‍स एक ऐसी इमारत है जो कि लोगों के लिए सदैव कौतूहल का विषय बनी रही। वैवरले हिल्‍स को सन 1883 में एक अमेरिकी नागरिक मेजर थामस एच हेज के द्वारा बनवाया गया था। मेजर थामस ने अपने बेटी के लिए एक व्‍यक्तिगत स्‍कूल का इस ईमारत में शुरू किया था। इस स्‍कूल की शिक्षक लेसी ली हेरिस थी और वहीं उस बच्‍ची को पढ़ाती थी। चूकि लेसी ली हेरिस वैवरले नाम की एक उपन्‍यास को उस बच्‍ची को बहुत पढ़ाती थी जो कि मेजर थामस को बहुत पसंद था। इसी वजह से मेजर अपने इस घर को वैवरले हिल्‍स कहते थे। और आज भी यह इमारत इसी नाम से जाना जाता है।

इमारत का इतिहास

हेज परिवार के बाद इस इमारत को बन्‍द कर दिया गया था यह इमारत उस घाटी में सबसे बड़ी इमारत थी। उसके बाद सन 1908 में इस इमारत को दूबारा शुरू किया गया और इस इमारत में लोगों के इलाज के लिए एक अस्‍पताल की शुरूआत की गयी। सन 1900 के आस-पास अमेरिका में एक विचित्र बिमारी जिसे उस समय सफेद मौत के नाम से जाना जाता था यानी की तपेदिक से बुरी तरह से ग्रस्‍त था। सन 1924 में वैवरले हिल्‍स को इस बिमारी से लड़ने के लिए चुना गया।

इस दौरान हजारों की तादात में तपेदिक के मरीजों को यह भर्ती किया जाने लगा। इस इमारत को अस्‍पताल के तौर पर चुनने के कारण यहां का वातावरण था लोगो का मानना था कि उचांई पर होने के क‍ारण यह जगह मरीजों के ठिक होने में मदद करेगी। उस
समय यह अस्‍पताल दुनिया भर में तपेदिक रोग के लिए सबसे बेहतर अस्‍पताल माना जाता था। इस अस्‍पताल में उस समय की सबसे बेहतर तकनिकी भी उपलब्‍ध थी।

मरीजों को सूर्य के पैराबैगनी किरणो से भी इलाज किया जाता था। मौत से बचने के लिए दुनिया भर से हजारों की संख्‍या में इस अस्‍पताल में मरीजों की भर्ती कर ली गयी थी, लेकिन मौत से बचने के लिए आये इन मरीजों में से रोजाना सैकड़ो की मौत भी हो जाती थी। यही मौतें इस अस्‍पताल में रूहो का वास बनकर उभर गयी। इस अस्‍पताल में रोजाना हो रही मौतों के कारण रोजाना हजारों लाशे अस्‍पताल में तैयार हो जाती थीं।

इन लाशों को कोई भी कहीं लेकर नहीं जाना चाहता था ताकि यह बिमारी और उग्र रूप न धर सके। इसके लिए अस्‍पताल में ही एक लम्‍बी सुरंग का निर्माण कराया गया। इस सुरंग के दरवाजे पर लाशों को टांग दिया जाता था और एक छोटी रेलगाड़ी (जैसा कि आजकल कोयले के खानों में प्रयोग किया जाता है) आती थी और लाशे उस पर गिर जाती थी और वो गाड़ी लाशों को ले जाकर अस्‍पताल के पिछले हिस्‍से में गिरा देती थी।

इस इमारत की दिवारों में भी मौत का वास हो गया था और ऐसा माना जाता है कि आज भी उन मरीजों की चिखों को इस इमारत की दिवारों में आसानी से सुना जा सकता है। इस अस्‍पताल में जो सुरंग लाशों को ढोने के लिए बनायी गयी थी वो लगभग 500 फिट लम्‍बी थी और एक तरफ जिन्‍दगी और एक तरफ हजारों लाशों का ढे़र। इस सुरंग में आज भी रूहो और आत्‍माओं को आसानी से महसूस किया जा सकता है।

आज भी यहां रूहों का बसेरा

इस अस्‍पताल में कई बार प्रत्‍यक्षदर्शियों द्वारा भूतों या साया को देखा गया है इस इमारत के बारे में लोगों का मानना है कि यहां उस सुरंग के दिवार के बाहर से यदि कोई गुजरे तो उसे आज भी लाशों की बदबू और किसी अनजाने से डर से रूबरू होना पड़ सकता है। इस इमारत के अन्‍दर एक बच्‍चा जो कि हाथ में एक गेंद लिए हुए हो और उसके चेहरे से खून रिस रहा हो लोगों को कई बार देखने को मिला है।

इस इमारत के पांचवी मंजील के बारे में भी लोगों में कई किवदंतिया मशहूर हैं। पांचवी मंजिल का कमरा नम्‍बर 502 इस इमारत की दूसरी सबसे डरावनी और खौफनाक जगह है। इस कमरे की कहानी भी कम रोचक नहीं है। ऐसा बताया जाता है क‍ि जब इस अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा था उस वक्‍त इस पांचवी मंजिल के कमरा नंबर 502 में एक नर्स ने रात में खुद को फांसी लगा ली थी।

उस नर्स की उर्म 29 साल थी और वो अविवाहीत थी उसके कुछ ही दिनों बाद ही एक और नर्स ने उसी कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। उसके बाद से ही उस कमरे में कोई भी जाने से घबराता था और सप्‍ताह भर के अंदर ही उस कमरे में भर्ती सभी 29 मरीजों की मौत हो गयी। आज भी उस कमरे में उन दोनों नर्सो को कभी-कभी आपस में बातें करते हुए महसूस किया गया है।

इस ईमारत में इस तरह के साया या भूतों के होने के बारे में कई बार पुष्टि की गयी। इस क्रम में घोस्‍ट हंटर्स सोसायटी ने भी एक बार जांच पड़ताल की उनका भी मानना है कि उन्‍होने इमारत में कई जगह‍ कैमरों को लगाया था जो कि बाद में पता चला कि इस इमारत में कई जगहों पर अपने आप रौशनी या धुआ निकलता है इसके अलांवा भयानक छाया आदी भी देखने को मिलती है।

कई साल तक यह इमारत बंद पड़ी रही। अब इस इमारत को लोगों को दिखाने के लिए खोल दिया गया है। इस इमारत में अब लोग प्रायोगिक रूप से भूतों और रूहों को महसूस करने के लिए आते है। इस बारे में कई लोगों ने अपनी राय वयक्‍त की है और उनका कहना है कि उस इमारत में उन्‍होने बुरी शक्तियों को महसूस किया है। इस इमारत की सैर के लिए आपको कुछ खास नियमों का भी पालन करना होगा जैसे कि इमारत के प्रबंधन के द्वारा बताए गये क्षेत्रों में ही आप प्रवेश कर सकते है इसके अलांवा अन्‍य जगहो पर लोगों के जाने की मनाही है।

कैसे कर सकते है सैर वैवरले हिल्‍स की

इस इमारत को घूमने और जिन्‍दगी में एक अलग तरह के अनुभव के लिए आप या तो सीधे टिकट प्राप्‍त कर सकते है या फिर यह आपको आनलाईन भी उपलब्‍ध है। आनलाईन आपको अपनी पुरी जानकारी देकर अपनी टिकट बुक करा सकते है। इमारत में घूमने का समय और टिकट के दाम। हाल्‍फ नाईट (इमारत में आधी रात) 4 घंटे 50 डालर, फुल नाईट ( इमारत में पुरी रात ) 8 घंटे 100 डालर।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+