युवक का अपहरण, मांगी 25 लाख रुपये की फिरोती

दोस्तों व रिश्तेदारों से पूछताछ की गई मगर सफलता नहीं मिली। रात को ही पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस के साथ मिलकर पंकज की तलाश शुरू की पर पंकज का अता-पता नहीं चला। आज सुबह पंकज के मोबाइल फोन से उसके भाई संदीप के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि पंकज का अपहरण कर लिया है और यदि उसे छुड़ाना चाहते हो तो 25 लाख रुपये दो।
मैसेज में यह नहीं लिखा हुआ था कि अपहरण किसने व क्यों किया है। परिजन बार-बार पंकज के नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तथा घंटी भी जा रही हैं मगर कोई रिसीव नहीं कर रहा है। ऐसे में परिजन व पुलिस,दोनों चिंतित है। शहर थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि पंकज के अपहरण की शिकायत आई है। वे मोबाइल की लोकेशन का पता कर रहे हैं कि पंकज का मोबाइल किस क्षेत्र में है।
पुलिस गंभीरता के साथ इस मामले को सुलझाने में लगी है। उधर सूत्रों का कहना है कि पंकज वायदा व्यापार का काम करता है और उसे व्यापार में कुछ नुकसान भी हुआ है। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पंकज का किसी ने अपहरण किया है या नहीं। उधर पंकज के परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications