गद्दाफी लीबिया छोड़ने को राजी: फ्रांस

लीबिया में गद्दाफी के निरंकुश शासन के खिलाफ की जाने वाली नाटो की सैन्य कार्रवाई में फ्रांस ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
नाटो सेना पिछले 4 महीने से लीबिया पर हवाई हमले कर रहा है। जिसमें लीबियाई नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। गद्दाफी को देश छोड़ने के लिए दबाव बनाने के लिए तुर्की, अमेरिका और फ्रांस ने एक बैठक भी आयोजित की थी।
नाटो के हमलों के बाद गद्दाफी को भी मौत का डर सताने लगा है। फ्रांस ने दावा किया है कि लीबिया के राजनीतिक हल की शुरुआत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने जिस उद्देश्य से यहां सेना भेजी थी वह लगभग पूरा होने वाला है। जल्द ही लीबिया की सेना को वहां के निरंकुश शासन से छुटकारा मिल जाएगा जिसके लिए वे पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications