खजाने की आस में मंदिर में घुसे लुटेरे

यहां के एक गांव मलकाराम के पास ही भगवान शिव का एक मंदिर है। इस मंदिर को बने हुए 4 साल हो गए हैं। चोर इस मंदिर में खजाना लूटने के लिए घुसे थे। लुटेरों ने खजाने की तलाश में शिवलिंग और नंदी को अपनी जगह से भी हिलाया। इसके अलावा लुटेरों ने मंदिर में गड्ढ़ा खोदकर खजाना तलाशने की कोशिश भी की। पुलिस को गांव के ही कुछ लोगों पर इस मामले में शक है।
पद्मनाभ स्वामी मंदिर में मिले खजाने के बाद इस मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी गई है। लेकिन इसके बाद से बाकी मंदिरों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। पहले भी लुटेरे मंदिरों में चोरी की बहुत सी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में यह बात सामने आने पर कि मंदिरों में खजाना छिपा होता है इसका खतरा और भी बढ़ गया है।
खजाना मिलने की घटना के बाद से ऐतिहासिक मंदिर लुटेरों की नजर में आ गए हैं। खजाने की आस में लुटेरे यहां चोरी के प्रयास करते रहेंगे। मंदिरों की सुरक्षा के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाने चाहिए। खजाने की खबर के बाद से भारत की ऐतिहासिक धरोहर और लोगों की धार्मिक श्रद्धा के प्रतीक इन मंदिरों पर खतरा मंडराने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications