दिल्ली: नौकरानी ने घर लूटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण पार्क (जगतपुरी) बी-3, गली नंबर-2 निवासी अलका पति विवेक मेहरा सोम बाजार, लक्ष्मी नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। कुछ दिनों पहले ही एक अनजान नौकरानी सलमा को घरेलू काम के लिए रखा था। सोमवार सुबह बरतन धोने के बाद दोपहर में आने की बात कह कर सलमा चली गई। अलका भी ब्यूटी पार्लर चली गईं।
दोपहर में ब्यूटी पार्लर से आने के बाद अल्का घर पर अकेली थी। इस बीच सलमा घर आ गई, जैसे ही अल्का ने दरवाजा खोलकर सलमा को बुलाया, उसके साथ ही तीन बदमाश घर में जबरन घुस गए। दो बदमाश चाकू निकालकर अलका से अलमारियों की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया।
चाबी मिलने के बाद बदमाशों ने अलमारियों में रखे लाखों के जेवरात एक बैग में डाल लिये। वारदात के समय सलमा भी उनके साथ थी। इस बीच सलमा ने अल्का के पर्स में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिये। बाद में चुन्नी से अलका के हाथ-पैर बांधकर चारो फरार हो गए। अल्का ने स्वीकार किया कि सलमा का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।












Click it and Unblock the Notifications