दिल्ली: बिंदास बेटी से परेशान बाप ने की हत्या

पुलिस उपायुक्त बीएस भोला ने बताया कि 8 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-24 में एक युवती का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। देखने में वह नेपाली मूल की लग रही थी इसलिए आसपास के नेपाली परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस को उसके परिजनों पर शक हुआ।
पुलिस ने उसके पिता विष्णु, मां सीता और भाई शंभू से पूछताछ की। विष्णु ने हत्या की बात स्वीकारते हुए कहा कि शांति का चालचलन अच्छा नहीं था। वह कालोनी के लड़कों से मिलती जुलती थी। इसको लेकर लोग ताने देते और उसे नियंत्रण में रखने को कहते थे। इससे परेशान होकर उसने शांति की हत्या कर दी।
पांच जुलाई रात साढ़े दस बजे वह कहीं से घूमकर घर पहुंची। पूछताछ करने पर वह भड़क गई। इस पर ईट से उसके सिर पर वार कर दिया। उसके गिरते ही ईट से सिर पर तब तक मारता रहा जब तक वह मर नहीं गई और शव को बिस्तर में बांधकर प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में विष्णु बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से डंडा, मोबाइल, चप्पल और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications