दिल्ली: बच्चों ने मोबाइल के लिए की ड्राइवर की हत्या

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसका दो युवकों से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पुलिस को पता चला कि भूपेंद्र का मोबाइल गायब है। पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगाली जिसमें घटना के बाद उस नंबर से फोन किए गए थे।
इसके जरिए पुलिस आरोपी नाबालिगों के पास पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने लूट के विरोध पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास महंगा मोबाइल था। संभवतः उन्होंने देख लिया था। इसलिए उसे मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications