दाऊद इब्राहिम भारत का सबसे बड़ा दुश्मन घोषित

सूची में दूसरा व तीसरा स्थान क्रमश: लश्कर आतंकी और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी उर रहमान लखवी का है। भारत ने इससे पहले अप्रैल में भी भारत को 50 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची सौंपी थी। इसमें सबसे बड़ी गड़बड़ी यह थी कि भारत ने जिन 50 आतंकियों की सूची पाकिस्तान को सौंपी थी उनमें से 2 आतंकी भारत में ही मौजूद थे। इसके बाद इसे संशोधित करके दोबारा पाकिस्तान को सौंपा गया है।
इससे पहले जो लिस्ट भारत ने पाकिस्तान को सौंपी थी उसमें हाफिज सईद का नाम सबसे ऊपर था। इसके बाद इस पर गहन अध्ययन किया गया। सूची में से उन 2 आतंकियों को निकाला गया जो भारत में ही शामिल हैं। उनकी जगह 2 अन्य आतंकियों का नाम इसमें शामिल किया गया। यह सूची अगले हफ्ते तक पाकिस्तान के सुपुर्द कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications