यूपी विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची इसी माह

Congress to announce its candidate later this month
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय किये गये। पार्टी इस माह तक नामों की घोषणा कर सकती है। जहां अन्य दल नये चेहरों को लेकर मैदान में आ रहे हैं वहीं कांग्रेस को अपने पुराने साथियों पर ही भरोसा है। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस सूची में मौजूदा विधायकों को ही तवज्जो दी जायेगी।

कांग्रेस चुनाव समिति की हुई बैठक में उन्नीस सदस्यीय समिति को 20 जुलाई तक जिला कमेटियों एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तावित उम्मीदवारों के पैनल के आधार पर हर सीट पर प्रत्याशी की पसन्द बताने का कहा गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस माह के अन्त तक सौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लगभग सभी जिला और शहर अध्यक्षों ने चुनावी सीटों पर अपने मजबूत दावेदारी पेश की है लेकिन चूंकि सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों के चुनाव लडऩे पर रोक लगायी गयी है इसलिए इस पर अन्तिम निर्णय राहुल गांधी ही लेगें।

डा. रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस राज्य में आक्रामक ढंग से अपना अभियान जारी रखे और जनता को वर्तमान सरकार की बुराइयों से अवगत कराया जाए। पार्टी एक-दो दिन में चुनाव घोषणापत्र समिति का भी गठन कर देगी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान यह बात सामने आयी कि लगभग तीन दर्जन सीटों पर सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की सिफारिश की गयी है। नये चेहरों को शामिल करने के बारे में उन्होंने कहा कि सभी वर्तमान विधायकों तथा पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरा स्थान पाने वाले लोगों को इस बार भी टिकट दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शीघ्र ही केन्द्रीय चुनाव समिति गठित करने का आग्रह करेंगी ताकि पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+