मुरादाबाद में बाइक की टक्कर के बाद भड़का दंगा

आगरा के संवेदनशील माने जाने वाले इलाके मंटोला इलाके में पशु चिकित्सालय के पास फरहान व अकबर की मोटरसाइकिल शिवचरण नाम के युवक की मोटरसाइकिल से टकरा गयी। मोटरसाइकिल टकराने के बाद दोनों में कहा सुनी हो गयी। थोड़ी देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। शिवचरण की ओर से कुछ लोग आए और दोनों युवकों को पीट दिया।
फरहान व अकबर किसी प्रकार वहां से भागे और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों युवक अपने दर्जनों साथियों के साथ आए और दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। फिर क्या था दोनों ओर से पथराव होने लगा। उग्र लोगों ने निकट के चमड़े के एक गोदाम, मकान व वाहन में आग लगा दी। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो निकट के चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर आया मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगा। उपद्रवियों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी की भी पिटाई कर दी।
वह किसी तरह वहां से भागा और थाने पर दंगे की सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने फायरिंग की तथा आंसू गैस के गोले दागे। तनाव के चलते टुण्डुपुर, नन्दराम का टीला, काजीपाड़ा, ढोलीखार व बिजलीघर चौराहे के पास दुकानें बंद हो गयी व्यापारी दुकाने बंद कर भागने लगे।
एक सप्ताह में यह दूसरा अवसर था जब किसी बात को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े। जिलाधिकारी अजय चौहान व पुलिस उपमहानिरीक्षक असीम अरुण ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैगमार्च किया। फिलहाल पुलिस ने गश्त बढ़ाते हुए बड़ी तादाद में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में तनाव व्याप्त हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।












Click it and Unblock the Notifications