सीएमओ हत्‍याकांड: कैमरे की नजरों के सामने रहेंगे डा. शुक्ला

CMO murder: Former CMO AK Shukla will keep under camera
लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले तथा सीएमओ परिवार कल्याण डा. बीपी सिंह की हत्या की जांच के दायरे में आए पूर्व सीएमओ डा. ए.के. शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डा. शुक्ला की गिरफ्तारी के साथ ही परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा दिए। मामले की सुनवाई कर रही हाई कोर्ट ने प्रशासन को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि डा. शुक्ला को कड़ी सुरक्षा में रखा जाए तथा उन पर सीसी टीवी कैमरे से चौबीसों घंटे नजर रखी जाए।

नेशलन रूरल हेल्थ मिशन के तीन हजार के बजट में गोरखधंधा हुआ जिसमें कई लोगों के नाम आए। जब डिप्टी सीएमओ डा. वाई एस सचान को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस ने कहा कि डा. सचान ने कई विभाग में बड़ी हेराफेरी की बाद में पुलिस ने मामले को घुमाते हुए कहा कि डा. सचान ने पूर्व सीएमओ परिवार कल्याण की हत्या का षणयंत्र सचा। बात उस वक्त बिगड़ गयी जब 22 जून को डा. सचान की जेल में हत्या कर दी। कड़ी सुरक्षा के बीच डा. सचान की हत्या ने सवाल उठा दिए कि मामला गंभीर है और साजिश किसी और की थी डा. सचान तो सिर्फ एक मुहरा भर थे।

डा. सचान की हत्या के बाद से ही सारा महकमा घबरा रहा है। मंगलवार को जब पूर्व सीएमओ चिकित्सा स्वास्थ्य डा. ए.के. शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो फिर यह सवाल उठने लगा कि कहीं ऐसा न हो कि डा. शुक्ला की जान को किसी से खतरा हो। परिजनों ने शासन प्रशासन समेत न्यायालय में उनकी सुरक्षा की गुहार लगा दी। हाई प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए डा. शुक्ला को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में तो भेज दिया लेकिन जेल प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि डा. शुक्ला की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। कोर्ट ने कहा कि डा. शुक्ला को जहां रखा जाए वहां सीसी टीवी कैमरों और 24 घंटे उन पर निगरानी रहे ताकि किसी भी तरह की घटना से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+