मनमोहन पर निशाना साधने वाले मोइली ने बदले तेवर

After attacking Manmohan, Moily changes his statement
दिल्‍ली। कानून मंत्री से कंपनी मामलों के मंत्री बनाए जाने के सरकार के फैसले पर वीरप्‍पा मोइली ने नाराजगी व्‍यक्‍त की थी। कानून मंत्री से कंपनी मामलों का विभाग दिए जाने से वीरप्‍पा मोइली का कद घट गया है। जिसे वीरप्‍पा मोइली खासा नाराज हैं। केबिनेट में फेरबदल के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मोइली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस फैसले का विरोध जताते हुए कहा था कि उन्‍हें साजिश का शिकार बनाया गया है।

उनके इस विरोध पर सरकार ने खासा कड़ा रुख अपनाया। सरकार के इस रुख के बाद वीरप्‍पा मोइली ने अपने तेवर तुरंत बदल दिए। देर रात उन्‍होंने एक और बयान जारी किया। जिसमें उन्‍होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा उनके मंत्रालय बदले जाने के फैसले पर उन्‍हें कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस पार्टी भी मोइली के तेवरों से हैरान है क्‍योंकि मोइली सोनिया गांधी के नजदीकियों में से माने जाते हैं।

कानून मंत्री रहते काला धन मामले, वीजी थॉमस और हाल ही में सॉलीसिटर जनरल गोपाल सुब्रह्मण्यम मामले पर मोइली के काम पर उंगलियां उठी थीं। इन सभी मामलों पर सरकार की किरकिरी होने पर ऐसी बातें पहले से सामने आ रही थी कि मोइली का विभाग बदला जा सकता है। लेकिन कांग्रेस का सीनियर नेता और सोनिया का करीबी होने के नाते शायद मोइली को यह अंदाजा नहीं था कि उनका कद इतना घटा दिया जाएगा।

वीरप्‍पा मोइली को उम्‍मीद थी कि चार बड़े विभागों गृह मंत्रालय, वित्‍त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की तरह उनके मंत्रालय में भी फेरबदल नहीं किया जाएगा। लेकिन कानून मंत्रालय जब उनसे लेकर सलमान खुर्शीद को सौंप दिया गया तो वे इसे अपना अपमान बैठे। पत्रकारों से बात करते समय उनका दर्द जुबान पर आ गया और उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें साजिश का शिकार बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+