यूपी: राहुल गांधी तय करेंगे पार्टी के उम्मीदवार

Rahul Gandhi to attend party meet in Lucknow
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों का चयन पार्टी महासचिव राहुल गांधी की सहमति के बाद ही होगा। इस स बन्ध में कल कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होनी है, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन पर मंथन काफी समय से चल रहा है। इस प्रक्रिया का अमली जामा पहनाने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर चर्च करेगी और कुछ सीटों पर नाम तय भी किये जायेंगे। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने आयेंगे। इसके बाद वह फतेहपुर और कानपुर भी जायेंगे जहां दुर्घटनाग्रस्त कालका मेल के घायलों का इलाज चल रहा है।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पार्टी विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी, केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन ङ्क्षसह, प्रदीप जैन आदित्य, जितिन प्रसाद. राज्य के पूर्व मु यमंत्री राम नरेश यादव, सांसद निर्मल खत्री, जगदंबिका पाल, राज बब्बर, पी.एल.पुनिया, प्रदीप माथुर, शिव बालक पासी, बेगम नूरबानो, अनुसैया शर्मा और कमला साहनी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+